स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा दुकान में छापेमारी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा दुकान में छापेमारी फोटो : 6(छापेमारी करते अनुज्ञप्ति प्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी) प्रतिनिधि, जमुईमुख्यालय स्थित नारडीह मुहल्ला के समीप डा अशोक कुमार गुप्ता के क्लिनिक स्थित दवा दुकान में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुज्ञप्ति प्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के जवानों के साथ […]

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा दुकान में छापेमारी फोटो : 6(छापेमारी करते अनुज्ञप्ति प्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी) प्रतिनिधि, जमुईमुख्यालय स्थित नारडीह मुहल्ला के समीप डा अशोक कुमार गुप्ता के क्लिनिक स्थित दवा दुकान में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुज्ञप्ति प्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के जवानों के साथ छापेमारी की. दुकान में छापेमारी को लेकर डा अशोक गुप्ता के क्लिनिक के सभी कर्मियों में हड़कंप देखा गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम को देखते ही चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके से गायब हो गये. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी ने उक्त चिकित्सक के क्लिनिक में स्थित दवा दुकान के निबंधन से जुड़े सभी कागजातों व दवा खरीद बिक्री की रसीद आदि की जांच की. छापेमारी की बाबत अनुज्ञप्ति प्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि हमलोगों की सूचना मिली कि डा अशोक गुप्ता के क्लिनिक स्थित दवा दुकान बगैर निबंधन के ही संचालित किया जा रहा है. साथ ही बताया कि प्रथम दृष्टया काफी कुछ त्रुटि देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल पूरी होने के पश्चात दवा अधिनियम के तहत समुचित कार्रवाई की जायेगी. क्या कहते हैं सीएसइस बाबत सिविल सर्जन डा अजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध व नकली दवा के खरीद बिक्री पर रोक लगाने के लिए पूरे जिले में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और इसमें दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. दवा दुकान में विभागीय पदाधिकारी द्वारा किये कर्रवाई के बाबत दूरभाष से पूछे जाने पर डा अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दवा दुकान से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. उक्त दवा दुकान विशेश्वर साव नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >