आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की बैठक फोटो : 9(बैठक में भाग लेते आशा संघ के सदस्य)जमुई. बिहार राज्य आशा संघ के जिला इकाई के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में सूर्यमोहन रावत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि संघ की ओर से आगामी नौ फरवरी को पटना के आइएमए हॉल में प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा और इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि फरवरी माह में जिला सम्मेलन का निर्धारण श्रम मंत्री विजय प्रकाश एवं पूर्व मंत्री दामोदर रावत से विचार विमर्श के बाद किया जायेगा. जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण मोहन रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक सरकार आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करेगी,तब तक हमारा संघर्ष यूं ही जारी रहेगा. इस अवसर पर स्वीटी कुमारी, गुड़िया कुमारी, जयमाला कुमारी, वसंती कुमारी, संगीता कुमारी, जनक देवी, सीता देवी, कुमारी शीला, सुषमा कुमारी, अंजु कुमारी, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की बैठक
आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की बैठक फोटो : 9(बैठक में भाग लेते आशा संघ के सदस्य)जमुई. बिहार राज्य आशा संघ के जिला इकाई के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में सूर्यमोहन रावत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने […]
