ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

घटना से पूरे चानन की जनता ने चिंता जताते हुए बताया कि मृतक एक नेक इंसान के साथ साथ वह एक जाने माने अमीन थे.

प्रतिनिधि, चानन. प्रखंड के बंशीपुर एवं भलुई के बीच मननपुर स्टेशन पर लाइन क्रॉस करने के दौरान टाटा-दानापुर बक्सर एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान मननपुर बाजार निवासी रघुनंदन मोदी के रूप में किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा शव को उठा कर दाह संस्कार के लिए ले जाया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक मननपुर प्लेटफार्म पर पहले से एक मालगाड़ी खड़ी थी. अचानक अप लाइन से टाटा दानापुर बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. इस घटना से पूरे चानन की जनता ने चिंता जताते हुए बताया कि मृतक एक नेक इंसान के साथ साथ वह एक जाने माने अमीन थे. उनका मापी का कोई जोड़ नहीं था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है. बाइक से गिरकर शिक्षिका घायल चानन. बाइक से गिर कर महिला शिक्षिका रेखा देवी बुरी तरह घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक शिक्षिका लखीसराय से प्राथमिक विद्यालय मलिया पढ़ाने के लिए आ रही थी. इसी दौरान मलिया पुल के पास बाइक से गिर गयी. जिससे उनका सिर फट गया. जिसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. ————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >