प्रतिवेदन व मांग पत्र अविलंब करें जमा

लखीसराय : जिला स्वास्थ्य समिति के पुराने भवन के सभागार में सोमवार को लेप्रोशी विभाग की बैठक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विजय कुमार की देखरेख व याक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ सुरेश शरण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डॉ शरण ने डीएलओ को निर्देश दिया कि सभी पारा मेडिकल वर्कर जिला स्तर से मांगे गये […]

लखीसराय : जिला स्वास्थ्य समिति के पुराने भवन के सभागार में सोमवार को लेप्रोशी विभाग की बैठक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विजय कुमार की देखरेख व याक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ सुरेश शरण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डॉ शरण ने डीएलओ को निर्देश दिया कि सभी पारा मेडिकल वर्कर जिला स्तर से मांगे गये सभी प्रतिवेदन व मांग पत्र को अविलंब जमा करें.

जब तक एनइसीटी अंतर्गत लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियों को पूर्ण नहीं किया जाता है. तब तक सभी कर्मियों का वेतन रोक कर रखा जायेगा. जिले में बढ़े हुए पीआर को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर निरंजन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >