पूर्व नक्सली विवेका यादव के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंद्रमंडीह : थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व मारे गये विवेका यादव की हत्या में शामिल कन्ना मुरमू को मंझलीटिल्हा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कन्ना मुरमू ने पुलिस के समक्ष उक्त घटना से संबंधित कई अहम सुराग का खुलासा किया है़ थाना क्षेत्र के मंझलीटिल्हा निवासी गहना मुर्मू के पुत्र कन्ना मुरमू […]

चंद्रमंडीह : थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व मारे गये विवेका यादव की हत्या में शामिल कन्ना मुरमू को मंझलीटिल्हा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कन्ना मुरमू ने पुलिस के समक्ष उक्त घटना से संबंधित कई अहम सुराग का खुलासा किया है़ थाना क्षेत्र के मंझलीटिल्हा निवासी गहना मुर्मू के पुत्र कन्ना मुरमू ने बताया कि घटना को अंजाम देकर वह रात में जंगल में रहा.

लेकिन रविवार अहले सुबह करीब चार बजे जंगल से आकर अपने घर के बगल में आग जला कर ताप रहा था. तभी पुलिस जवानों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया़ बताते चलें कि शुक्रवार को ताड़ी पीकर लौटने के क्रम में घात लगाये बैठे अपराधियों ने विवेका यादव की हत्या बम मार कर कर दी थी.

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कन्ना मुरमू से पुछ-ताछ की जा रही है. इसे सोमवार को जमुई न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा़ पुलिस उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >