प्राईवेट स्कूल एवं चल्ड्रिेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कंबल का वितरण

प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कंबल का वितरण फोटो : 9(कंबल वितरित करते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई. प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में गरीबों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर,डीईओ […]

प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कंबल का वितरण फोटो : 9(कंबल वितरित करते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई. प्राईवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में गरीबों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर,डीईओ बीएन झा,एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाकांत सिंह व उपाध्यक्ष लक्ष्मण झा एवं मनोज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाधिकारी श्री किशोर ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निजी विद्यालय के सभी संगठन ऐसे सामाजिक कार्यों में रूचि लें और इस शीत लहर में गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण अवश्य करें. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाकांत सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों ने गरीबों के बीच कंबल वितरण के लिए दिल खोल कर सहयोग किया है तथा हर हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहेगा. इस अवसर पर पवन कुमार सिन्हा,बी अभिषेक,जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >