पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो घायल

पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो घायल खैरा. थाना क्षेत्र के नीमनवादा पंचायत के मंझियानी गांव में शुक्रवार की सुबह चापाकल से पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मंझीयानी गांव के बंगाली मियां एवं अबजूल मियां में चापाकल से पानी पीने […]

पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो घायल खैरा. थाना क्षेत्र के नीमनवादा पंचायत के मंझियानी गांव में शुक्रवार की सुबह चापाकल से पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मंझीयानी गांव के बंगाली मियां एवं अबजूल मियां में चापाकल से पानी पीने को लेकर बाल्टी में पानी भर रहा था. इसी दौरान इसके पड़ोसी अबजूल मियां मना करने लगा,जिससे दोनों गाली-गलौज होते हुए मारपीट में तब्दील हो गया. इसमें दोनों लोग घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >