पूर्व सांसद स्व भोला मांझी की 16वीं पुण्यतिथि मनायी

पूर्व सांसद स्व भोला मांझी की 16वीं पुण्यतिथि मनायी फोटो : 2(प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग. प्रतिनिधि, जमुई पूर्व सांसद स्व. भोला मांझी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को खैरमा मुहल्ला के समीप किऊल नदी के किनारे स्थित समाधि स्थल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके समाधि स्थल […]

पूर्व सांसद स्व भोला मांझी की 16वीं पुण्यतिथि मनायी फोटो : 2(प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग. प्रतिनिधि, जमुई पूर्व सांसद स्व. भोला मांझी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को खैरमा मुहल्ला के समीप किऊल नदी के किनारे स्थित समाधि स्थल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. तत्पश्चात स्थानीय भाकपा कार्यालय उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव नवल किशोर सिंह ने कहा कि भोला मांझी उम्र भर गरीबों, शोषितों और पिछड़ों की आवाज बने रहे. उन्होंने अपने आंदोलन के बल पर बेजुबानों को आवाज देने का काम किया. उनके योगदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. अपनी कार्यों से उन्होंने यह प्रमाणित कर दिया था कि प्रतिभा किसी के मोहताज नहीं होती है. सन 1957 में वे सिकंदरा से विधायक के रूप में और 1971 में सांसद के रूप में निर्वाचित हुए. उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर गजाधर रजक,राजेंद्र सिंह, ई शंभुशरण, नेहाल फकरूद्दीन, राजेश सिंह, अश्विनी यादव, रूपेश सिंह, मदन प्रसाद यादव, उमाकांत सिंह, नितेश्वर आजाद, मुरारी तुरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >