आधार कार्ड बनाने में 150 रुपये तक लेते हैं नजरानाप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासरकार द्वारा सभी लोगों को आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिये सघन अभियान चलाया गया है. अब रसोई गैस में सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिये भी उपभोक्ताओं को अपने रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन आज भी योजना के सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाने से अधिकांश लोग आधार नंबर से नहीं जुड़ पाये हैं. पंचायत में शिविर लगा कर आधार कार्ड बनाने की योजना सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गयी है. इधर रसोई गैस को आधार लिंक से जोड़ने के बाद सब्सिडी की राशि मिलने के फैसले के बाद आधार कार्ड बनाने के लिये लोगों में होड़ लगी है. परिणाम यह हो रहा है कि जहां आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था है, वहां व्यापक पैमाने पर लूट-खसोट शुरू हो गयी है. सूर्यगढ़ा बाजार में थाना चौक के समीप संचालित सहज वसुधा केंद्र में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था है. जकड़पुरा साकेतधाम निवासी विजय कुंमार की पत्नी उषा कुमारी ने बताया कि वे एक अन्य महिला के साथ बुधवार को आधार कार्ड बनाने उक्त केंद्र पर गयी. केंद्र संचालक के द्वारा अगले दिन गुरुवार को उन्हें इसके लिये बुलाया गया. जब वे अगले दिन केंद्र पर गयीं तो उनसे केंद्र संचालक ने आधार कार्ड बनाने के लिये 150 रुपये मांगा. जबकि इसके लिये मामूली शुल्क ली जानी चाहिये. इस बाबत केंद्र संचालक ने आरोप को निराधार बताया. इधर एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि आधार कार्ड बनाने में नियमानुकूल राशि नहीं ली जानी चाहिए.कहते हैं प्रभारी डीएम प्रभारी डीएम किशोरी चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन कर दोषी पाये जाने पर केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
आधार कार्ड बनाने में 150 रुपये तक लेते हैं नजराना
आधार कार्ड बनाने में 150 रुपये तक लेते हैं नजरानाप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासरकार द्वारा सभी लोगों को आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिये सघन अभियान चलाया गया है. अब रसोई गैस में सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिये भी उपभोक्ताओं को अपने रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन […]
