श्री राम महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहन

श्री राम महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहन महेश्वरी स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा महायज्ञध्वजारोहन अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्र व भजन कीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्रफोटो : 1 महेश्वरी स्थित विख्यात लक्ष्मी नारायण मंदिर.प्रतिनिधि, सोनो प्रखंड के महेश्वरी गांव स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो माह बाद श्री राम नवाह महायज्ञ का भव्य […]

श्री राम महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहन महेश्वरी स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा महायज्ञध्वजारोहन अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्र व भजन कीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्रफोटो : 1 महेश्वरी स्थित विख्यात लक्ष्मी नारायण मंदिर.प्रतिनिधि, सोनो प्रखंड के महेश्वरी गांव स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो माह बाद श्री राम नवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा़ इस आध्यात्मिक समारोह को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में पूरे धूमधाम व उत्सवी माहौल में ध्वजारोहन किया गया़ जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी सह प्रसिद्ध कीर्तन गायक जगत मोहन पांडेय ने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गयी थी़ बाबा लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहन कर मार्च महीने में होने वाले श्री राम महायज्ञ नवा परायण के भव्य आयोजन का संकल्प लिया गया़ आचार्य महेश पांडेय की देख- रेख में हुए इस ध्वजारोहन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर पूर्ण भक्ति भावना का भाव स्पष्ट झलक रही थी. ध्वजारोहन के उपरांत भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया़ इस मौके पर यजमान राजेश पांडेय के अलावे पुजारी मुकेश पांडेय, विजय पांडेय, कमलाकांत पांडेय, डोमन पांडेय सहित ग्रामीण रामखेलावन सिंह,नवल किशोर सिंह,अजय सिंह, कन्हाय सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे़ जगत पांडेय ने बताया कि मार्च में होने वाले इस नौ दिवसीय महायज्ञ में दूरस्थ आध्यात्मिक क्षेत्र से बड़े-बड़े विद्वान पंडितों का आगमन होगा़ यज्ञ के दौरान प्रवचन सहित तमाम आध्यात्मिक प्रक्रिया आयोजित होगी़ इसकी तैयारियों को लेकर यज्ञ समिति का गठन शीघ्र किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >