क्रस्टिो सिंह फल्मि का पोस्टर रिलीज

क्रिस्टो सिंह फिल्म का पोस्टर रिलीज फोटो : 10(जानकारी देते फिल्म के निर्देशक रिक्की मिश्रा व निर्माता कृष्णा सिंह के पौत्र अमित सिंह व राजहंस सिंह)जमुई : मुख्यालय स्थित बायपास रोड महिसौड़ी में एक निजी सभागार में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व कृष्णा सिंह के जीवनी पर आधारित […]

क्रिस्टो सिंह फिल्म का पोस्टर रिलीज फोटो : 10(जानकारी देते फिल्म के निर्देशक रिक्की मिश्रा व निर्माता कृष्णा सिंह के पौत्र अमित सिंह व राजहंस सिंह)जमुई : मुख्यालय स्थित बायपास रोड महिसौड़ी में एक निजी सभागार में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व कृष्णा सिंह के जीवनी पर आधारित निर्मित फिल्म क्रिस्टो सिंह का पोस्टर रिलीज किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक रिक्की मिश्रा व निर्माता अमित सिंह व राजहंस कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर पूर्व में भी कई फिल्में बन चुकी है. पर हमारे समाज में कुछ ऐसे भी स्वतंत्रता सेनानी हैं,जिनके जीवन से हम सबों को रूबरू होना चाहिए. इसी खोज के दौरान मुझे कृष्णा बाबू के बारे में पता चला और हमलोगों ने उनके जीवनी पर काम करना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद हमलोग उनके बचपन काल से लेकर पूरे जीवन की कहानी को पर्दे पर उतारना चाह रहे है. ताकि हमारी पीढ़ी को यह पता चल सके की स्व. कृष्णा बाबू ने एक गरीब किसान के घर में पैदा होने के बावजूद भी किस प्रकार जमुई और बिहार के विकास में अहम योगदान दिया था. इस फिल्म की गाने की रिकॉर्डिंग हो चुकी है और फिल्म की शुटिंग जमुई समेत बिहार व झारखंड के कई जगहों पर शुरू हो जायेगी. इस दौरान समाजसेवी राजेश ने भी स्वतंत्रता सेनानी स्व. कृष्ण सिंह को समाज का महानायक बताते हुए उनके चित्र पर फिल्मांकन करने पर पूरे टीम के प्रति साधुवाद दिया. इस दौरान मनोज सिंह, मनीष कुमार सिंह, रवि सिंह समेत कई गण मान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >