मकान खाली कराने का विरोध, जाम

मकान खाली कराने का विरोध, जाम लखीसराय. बुधवार को पुरानी बाजार धर्मशाला के समीप अवैध कब्जा जमाये एक पार्लर दुकान को मकान मालिक के द्वारा हटाने पर पार्लर के संचालक पूरे परिवार के साथ नगर परिषद कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर बैठ गये व सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पुलिस […]

मकान खाली कराने का विरोध, जाम लखीसराय. बुधवार को पुरानी बाजार धर्मशाला के समीप अवैध कब्जा जमाये एक पार्लर दुकान को मकान मालिक के द्वारा हटाने पर पार्लर के संचालक पूरे परिवार के साथ नगर परिषद कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर बैठ गये व सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व दुकान संचालक को हटाते हुए कागजात लेकर थाना आने को कहा. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है. किसी भी विवाद में सड़क जाम करना अपराध है. बावजूद इसके लोग जान बूझ कर इसे अपना अधिकार समझ इस्तेमाल करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >