ट्रक ने बाइक सवार को मारा ठोकर

ट्रक ने बाइक सवार को मारा ठोकर बेहद गंभीर रूप से घायल युवक पटना रेफरमुख्य मार्ग पर बटिया में हुई दुर्घटनासोनो . सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया के समीप बुधवार दोपहर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दिया. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया़ घायल की […]

ट्रक ने बाइक सवार को मारा ठोकर बेहद गंभीर रूप से घायल युवक पटना रेफरमुख्य मार्ग पर बटिया में हुई दुर्घटनासोनो . सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया के समीप बुधवार दोपहर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दिया. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया़ घायल की पहचान दहियारी पंचायत के तेलियाडीह पचघरवा निवासी सत्यनारायण यादव के 15 वर्षीय पुत्र कारू कुमार यादव के रूप में हुई़ तत्क्षण ग्रामीणों ने घायल युवक को झाझा स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गया जहां से उसे झाझा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया़ प्रारंभिक इलाज के बाद घायल की बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया़ घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि दहियारी से बटिया आने वाले रास्ते से कारू जैसे ही बाइक से बटिया मुख्य सड़क पर आया चकाई की ओर से तेज गति से आ रहे एक दस चक्का ट्रक की चपेट में आ गया़ इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया़ समाचार प्रेषण तक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >