शिविर लगा कर कंबल का वितरण

शिविर लगा कर कंबल का वितरण फोटो संख्या 7चित्र परिचय : डीइओ त्रिलोकी सिंह का शॉल ओढ़ा कर स्वागत करते बैंजामिन जयपाल. प्रतिनिधि, लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत उमवि रामगढ़ में गरीबों की समस्या व बढ़ते ठंड को देखते हुए समाजसेवी रामगोपाल ड्रोलिया की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गरीबों के […]

शिविर लगा कर कंबल का वितरण फोटो संख्या 7चित्र परिचय : डीइओ त्रिलोकी सिंह का शॉल ओढ़ा कर स्वागत करते बैंजामिन जयपाल. प्रतिनिधि, लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत उमवि रामगढ़ में गरीबों की समस्या व बढ़ते ठंड को देखते हुए समाजसेवी रामगोपाल ड्रोलिया की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीइओ त्रिलोकी सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ बीडीओ मौजूद थे. दोनों को संत जोसेफ विद्यालय के संस्थापक बैंजामिन जयपाल चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ गरीबों के बीच कंबल बांट कर डीइओ ने किया. उन्होंने संत जोसेफ व कल्याण समिति के समाजसेवी प्रमोद कुमार वर्मा व पूर्व वार्ड पार्षद मंजू देवी के सहयोग से कंबल वितरण कार्य को सराहते हुए अधिक से अधिक गरीबों को मदद पहुंचाने की बात कही. मौके पर विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत गाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >