मजदूर कल्याण समिति की बैठक संपन्न रामगढ़ चौक. प्रखंड के मजदूर कल्याण समिति कार्यालय में रविवार को मजदूर कल्याण समिति के पंचायत प्रभारी व सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के हलसी प्रभारी सुभाष पासवान व संचालन रामगढ़ चौक के प्रभारी संजय पासवान ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष पासवान ने कहा कि मजदूर कल्याण समिति का उद्देश्य मजदूरों को उनके हक के बारे में जानकारी देना व उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. समिति के द्वारा सदस्यों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिये प्रयास किया जाता है. मौके पर जिला प्रभारी अशोक कुमार अकेला, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, अंकित साव, भरत पासवान, भानू कुमार,अमर कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.सामाजिक कार्यकर्ता का निधनरामगढ़ चौक. शनिवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदनामा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 50 वर्षीय कैलू यादव का निधन हो गया. उनकी मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. नंदनामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश रजक सहित दिलीप साव, प्रकाश राम, मुरारी शर्मा, हरि महतो, देवेन्द्र शर्मा, राजकिशोर सिंह आदि ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा पांच हजार रुपये का सहयोग किया गया.
मजदूर कल्याण समिति की बैठक संपन्न
मजदूर कल्याण समिति की बैठक संपन्न रामगढ़ चौक. प्रखंड के मजदूर कल्याण समिति कार्यालय में रविवार को मजदूर कल्याण समिति के पंचायत प्रभारी व सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के हलसी प्रभारी सुभाष पासवान व संचालन रामगढ़ चौक के प्रभारी संजय पासवान ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष पासवान ने […]
