पुलिस पदाधिकारियों की मेहनत व स्थानीय लोगों के सहयोग से बरामद हुई मूर्ति-आइजी

पुलिस पदाधिकारियों की मेहनत व स्थानीय लोगों के सहयोग से बरामद हुई मूर्ति-आइजी सिकंदरा . जैन समुदाय की आस्था से जुड़े भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा की चोरी के बाद से ही राज्य सरकार ने उसे चुनौती के रुप में लिया था.और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी पीके ठाकुर लगाकर इस […]

पुलिस पदाधिकारियों की मेहनत व स्थानीय लोगों के सहयोग से बरामद हुई मूर्ति-आइजी सिकंदरा . जैन समुदाय की आस्था से जुड़े भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा की चोरी के बाद से ही राज्य सरकार ने उसे चुनौती के रुप में लिया था.और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी पीके ठाकुर लगाकर इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहें थे. उक्त वाते रिजनल आई जी बच्चू सिंह, मीणा ने मूर्ति की बरामदगी के बाद रविवार को लछुआड़ स्थित मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मूर्ति की बरामदगी हमलोगों की पहली प्राथमिकता श्री और एसपी जयंतकांत, सीआरपीएफ के पदाधिकारियों व स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों की बड़ी मेहनत से हमलोगों ने आज प्रतिमा को बरामद कर लिया. प्रतिमा की बरामदगी में सथानीय लोगों से मिले सहयोग की प्रशंसा करते हुए आई जी बी एस मीणा ने कहा कि मूर्ति चोरी के मामले में हमलोगों की कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. और इस संबंध में सदस्य इक ठ्ठा किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवायी किये जाने की बात कही. इस अवसर पर एसपी जयंतकांत, एएसपी अभियान डीएन पांडेय, एसडीपीओं नेशार अहमद शाह, सिकंदरा पुलिस खैरा थाना अध्यक्ष रामनाथ राय, चंद्रदीप थाना अध्यक्ष संजय विश्वास, मलयपुर थाना अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह, समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >