वद्यिालय प्रधान पर राशि की अवैध निकासी को ले प्रपत्र क गठित

विद्यालय प्रधान पर राशि की अवैध निकासी को ले प्रपत्र क गठितलखीसराय. फर्जी निकासी पर शिक्षा विभाग स्थापना के डीपीओ ने शहर के नया बाजार मध्य विद्यालय दुर्गा गर्ल्स स्कूल की प्रभारी वीणा प्रकाश पर प्रपत्र क गठित किया है. डीपीओ स्थापना एसबी राम ने पत्रांक 16/24 के आलोक में प्रभारी वीणा प्रकाश को विद्यालय […]

विद्यालय प्रधान पर राशि की अवैध निकासी को ले प्रपत्र क गठितलखीसराय. फर्जी निकासी पर शिक्षा विभाग स्थापना के डीपीओ ने शहर के नया बाजार मध्य विद्यालय दुर्गा गर्ल्स स्कूल की प्रभारी वीणा प्रकाश पर प्रपत्र क गठित किया है. डीपीओ स्थापना एसबी राम ने पत्रांक 16/24 के आलोक में प्रभारी वीणा प्रकाश को विद्यालय सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से 3 लाख 26 हजार अवैध निकासी को लेकर आरोप तय करते हुए प्रपत्र क गठित किया है. विद्यालय संस्थापक की पुण्य तिथि मनी लखीसराय. शनिवार को शहर के पीबी उच्च विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक राम परेशन सिंह की चौथी पुण्यतिथि विद्यालय परिवार के द्वारा मनाई गयी. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वीणा सिन्हा ने किया. विद्यालय परिवार की ओर से उनके तैल्य चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया. इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य सिन्हा ने कहा कि राम परेशन बाबू के द्वारा विद्यालय का स्थापना उस समय किया जब विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता था. वह गांव-गांव भ्रमण कर गांव से छात्रों को बुला कर नामांकन करा कर अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा देने का कार्य करते थे. उनका योगदान कार्य भुलाया नहीं जा सकता है. शिक्षिका मीना कुमारी ने कहा कि काश अगर वह जीवित रहते तो पीबी उच्च विद्यालय को रास्ता की समस्या नहीं रहता. इसके अलावे अन्य वक्ताओं ने उन्हें जिला के शिक्षाविद व महान व्यक्ति बताते हुए उनके जीवन को अनुकरण की बात कही. उनके कनीय पुत्र बादल कुमार द्वारा बच्चों के बीच कलम का वितरण किया गया. मौके पर विजय बडिंग, मुरारी कुमार, अरविन्द कुमार, मनीष कुमार, प्रियमा कुमारी, सोनी कुमारी, पार्वती देवी, सुजीत कुमार मेहता, सुखदेव पांडे समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिका ने पुष्प अर्पित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >