आर्थिक अपराध शाखा कि टीम ने किया जन्मस्थान का दौरा फोटो : 16(भगवान महावीर की मूर्ति कि फाईल फोटो)सिकंदरा . आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम ने शुक्रवार को जमुई पहुंच कर जन्मस्थान से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति की चोरी के मामले में जांच पड़ताल की. इओयू के आरक्षी निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में पटना से जमुई पहुंची टीम ने मूर्ति बरामदगी के लिए बिहार पुलिस द्वारा गठित एसआइटी से मामले के संबंध में जानकारी हासिल की. वहीं पिछले कुछ वर्षों से जिले भर में हुई मूर्ति चोरी, मूर्ति चोरी में शामिल गिरोह व मूर्ति की बरामदगी के संबंध में जानकारी हासिल की. सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई प्रदेश के सभी जिले से पिछले 5 वर्षों में हुई मूर्ति चोरी के संबंध मेंं जानकारी हासिल करने में जुटी है. जमुई जिले की सीमा से सटे नवादा व नालंदा जिला पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष नजर है. विदित हो 27 नवंबर को जन्मस्थान से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी करसौटी पत्थर से निर्मित प्रतिमा की चोरी होने के बाद से लाख प्रयास के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है. वहीं मूर्ति की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहें जांच अभियान में आर्थिक अपराध इकाई व सीआइडी जैसी राज्य की एजेंसियों के शामिल होने बावजूद मूर्ति चोरी के संबंध में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया.जैन समुदाय की आस्था से जुड़े भगवान महावीर की प्रतिमा चोरी के बाद मूर्ति बरामदगी में राज्य स्तरीय एजेंसियों की नाकामी के बाद मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश कर दी. मूर्ति की बरामदगी को लेकर जैन समुदाय के साथ स्थानीय लोगों की उम्मीदें अब तक सीबीआइ पर ही टिक गयी है. हालांकि सीबीआइ ने अभी तक इस मामले की जांच पूरी तरीके से अपने हाथ में नहीं ली है. लेकिन सीबीआइ की टीम इस मामले के संबंध में नहीं ली है.लेकिन सीबीआइ की टीम इस मामले के संबंध में प्राथमिक जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है. वहीं सीबीआइ के डीआइजी नवीन कुमार कोलकाता से इस बेहद संवेदनशील मामले पर लगातार नजर बनाये हुए है.
आर्थिक अपराध शाखा कि टीम ने किया जन्मस्थान का दौरा
आर्थिक अपराध शाखा कि टीम ने किया जन्मस्थान का दौरा फोटो : 16(भगवान महावीर की मूर्ति कि फाईल फोटो)सिकंदरा . आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम ने शुक्रवार को जमुई पहुंच कर जन्मस्थान से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति की चोरी के मामले में जांच पड़ताल की. इओयू के आरक्षी निरीक्षक राज कुमार […]
