ग्रमीणों ने नील गाय को वन विभाग के हवाले किया

ग्रमीणों ने नील गाय को वन विभाग के हवाले किया फोटो : 2(नील गाय को देखते ग्रामीण)चकाई . प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा एक नील गाय को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया गया.बताया जाता है कि नील गाय प्रखंड के दुलमपुर पंचायत के पीपरा जंगल से भटक कर दुलमपुर गांव की […]

ग्रमीणों ने नील गाय को वन विभाग के हवाले किया फोटो : 2(नील गाय को देखते ग्रामीण)चकाई . प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा एक नील गाय को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया गया.बताया जाता है कि नील गाय प्रखंड के दुलमपुर पंचायत के पीपरा जंगल से भटक कर दुलमपुर गांव की ओर आ गयी थी. जिसे देख सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीणों ने खदेड़ना शुरू किया और नील गाय भाग कर गादी गांव पहुंची. जहां गादी निवासी रंजन राय,जयदेव राय,संटू राय,उमा राय,त्रिपुरारी राय,पवन राय,दिवाकर राय,गंगाधर पांडेय आदि ने नील गाय को पकड़ कर वन विभाग चकाई को सूचना दी़ वही वनपाल उचित नरायण चौधरी अपने दल बल के साथ गादी गांव जा कर नील गाय को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय चकाई ले गया. वही नील गाय को देखने वन विभाग कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नील गाय को भागने के क्र म में चोट भी लगी है़ इस बाबत वनपाल से पूछे जाने पर बताया कि नील गाय स्वस्थ होने के बाद पुन: इसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >