सरकारी भवन की कमी, किराये के कमरे में चल रहे कई कार्यालय

सरकारी भवन की कमी, किराये के कमरे में चल रहे कई कार्यालय अलीगंज . प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यालय भवन की कमी से अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड में कई विभाग का कार्यालय किराये के मकान में चलाये जा रहे है. जैसे बाल विकास परियोजना […]

सरकारी भवन की कमी, किराये के कमरे में चल रहे कई कार्यालय अलीगंज . प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यालय भवन की कमी से अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड में कई विभाग का कार्यालय किराये के मकान में चलाये जा रहे है. जैसे बाल विकास परियोजना कार्यालय ,अस्पताल आदि विभागों की कार्यालय का लोगों को पता चल नही पता है. आम लोगों को जानकारियां विभाग से संबंधित प्राप्त करने व पदाधिकारी से शिकायत करने आदि संबंधित कार्यालय खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं राज्य खाद्य निगम के गोदाम की कमी से अनाज रखने में दिक्कत है. प्रखंड के 13 पैक्स के कई गोदाम व कार्यालय नहीं है. प्रखंड परिसर में मनरेगा,आपूर्ति कार्यालय के भवन के एक कमरे में संचालित किया जा रहा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भी और पुराने जर्जर भवन में ही संचालित किया जा रहा है. जबकि लाखों की लागत से नये भवन का निर्माण कराया गया था. लेकिन वर्षों बित जाने के बाद भी भवन अधूरा पड़ा हुआ है. जिसके कारण अस्पताल आये मरीजो को बंध्याकरण, बैठक आयोजित करने आदि में स्वास्थ्य कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर इमाम पूछे जाने पर बताया कि भवन की कमी है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी को भी जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >