राष्ट्रीय जन संख्या रजस्टिर के लिए प्रशक्षिण

राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर के लिए प्रशिक्षण फोटो : 1(प्रशिक्षण लेते प्रगणक) लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर (एनपीआर) के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी प्रवेक्षक राजेश प्रसाद दास के अलावे […]

राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर के लिए प्रशिक्षण फोटो : 1(प्रशिक्षण लेते प्रगणक) लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर (एनपीआर) के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी प्रवेक्षक राजेश प्रसाद दास के अलावे सभी प्रगणक मौजूद थे. इस कार्य हेतु प्रखंड में कुल 238 गणनाखंड तथा 74 प्रगणक बनाये गये है. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सभी प्रगणक को 2010 में हुए जनगणना में जिन परिवार के सदस्य का नाम पता आदि में गलती है तो उसे सुधार करना है, जो परिवार उस समय शामिल किसी कारण बस नहीं हो पाये थे. उन्हें शामिल करना है. उसके अलावे 31 दिसंबर तक जो भी नया सदस्य हुआ है. उसे शामिल करना है. उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि यह कार्य 31 दिसंबर तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >