सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई मूर्ति की बरामदगी

सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई मूर्ति की बरामदगी खैरा . जन्मस्थान से विगत शुक्रवार की रात भगवान की अतिप्राचीन प्रतिमा के चोरी होने के सात दिन बीत जाने के के बावजूद भी पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी. पुलिस इस मामले में कई […]

सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई मूर्ति की बरामदगी खैरा . जन्मस्थान से विगत शुक्रवार की रात भगवान की अतिप्राचीन प्रतिमा के चोरी होने के सात दिन बीत जाने के के बावजूद भी पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी. पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ कर रही है. वहीं शुक्रवार को खैरा थाना के थानाध्यक्ष रामनाथ राय व प्रजेश दूबे,सीआरपीएफ के जवानों द्वारा रोपावेल,गरही डैम में नाव से जाल फेंकवाकर मूर्ति का पता लगाया जा रहा है. हरखाड़ गांव में पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. इसके बाद भी मूर्ति बरामदगी असफल साबित हो रहा है. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर आइजी,डीआइजी एवं सीबीआइ तक घटना स्थल का दौरा कर चुके है. वहीं पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >