अनियमित खान-पान बीमारी का कारण

अनियमित खान-पान बीमारी का कारण नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन झाझा. स्थानीय यक्षराज मंदिर के पास अवस्थित दलित मिशन सभागार में एक स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर का उदघाटन डाॅ जीएल देव, डाॅ झगरू कारण वाल, डाॅ पीके भास्कर ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया़ उपस्थित मरीजों को जानकारी देते […]

अनियमित खान-पान बीमारी का कारण नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन झाझा. स्थानीय यक्षराज मंदिर के पास अवस्थित दलित मिशन सभागार में एक स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर का उदघाटन डाॅ जीएल देव, डाॅ झगरू कारण वाल, डाॅ पीके भास्कर ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया़ उपस्थित मरीजों को जानकारी देते हुए डाॅ सुनील कुमार, डाॅ अभिमन्यु, डाॅ संजय कुमार आदि ने कहा कि दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ने व अनियमित खान पान के चलते कई बीमारी घर कर जाते हैं. खास कर महिला व बच्चे टी बी, हैपेटाइटिस बी, निमोनिया, मलेरिया जैसे कई गंभीर बिमारियों के चपेट में आ रहे हैं. चिकित्सकों ने कहा कि शुद्ध पेय जल व ताजा भोजन नियमित ले कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. शिविर के आयोजक महेंद्र कुमार रोशन, सोहन कुमार, सुनीता बदन, रानी शर्मा आदि ने बतायी झाझा, सिमुलताला, सोनो,चांदन, बांका समेत कई जगहों के कुल 189 मरीजों की जांच गुरुवार के शिविर में किया गया. इस दौरान सभी मरीजों को 20 प्रतिशत छूट पर दवाई मुहैया कराया गया. साथ ही बताया की अब प्रत्येक माह में यहां एक बार स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिससे अधिक से अधिक इस इलाके के लोग लाभान्वित हो सके़ मौके पर भीखो बौद्ध, वीरेंद्र प्रताप, रघुवीर दास, राम सागर सदा, रामगोपाल पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >