स्वच्छता दूत में चयन नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्वच्छता दूत में चयन नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन फोटो : 7(प्रदर्शन करते ग्रामीण)जमुई : निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता दूत में चयनित नहीं होने को लेकर खैरा प्रखंड ग्राम पंचायतराज खैरा के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर ग्रामीण शंकर प्रसाद आर्य,माया देवी,रामधारी भगत,चंद्रकांता […]

स्वच्छता दूत में चयन नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन फोटो : 7(प्रदर्शन करते ग्रामीण)जमुई : निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता दूत में चयनित नहीं होने को लेकर खैरा प्रखंड ग्राम पंचायतराज खैरा के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर ग्रामीण शंकर प्रसाद आर्य,माया देवी,रामधारी भगत,चंद्रकांता कुमारी,मनोज साव,कंुती देवी,दिवाकर सिंह,नीता कुमारी,किरण कुमारी आदि ने बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता दूत के चयन हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से वर्ष 2011 और 14 में विज्ञापन निकाला गया था. जिसके तहत पांच लोगों का चयन कर मुखिया एवं सरपंच के साथ पंचायत सेवक द्वारा पारित कर भेजा गया था. लेकिन उस सूची पर आज तक क्या कार्रवाई हुई. इसकी जानकारी हमसबों को नहीं है. ग्रामीणों ने डीडीसी को आवेदन देकर चयन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही न्याय की गुहार भी लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >