अपहरण कांड का फरार अभियुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार

अपहरण कांड का फरार अभियुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार फोटो : 11(पुलिस हिरासत में आरोपी)सिकंदरा . 11 दिसंबर 2013 को खैरा थाना क्षेत्र के रोपावेल से हुए व्यवसायी बंधु मुरली मोदी व प्रमोद मोदी के अपहरण कांड के फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी बलराम कुमार पिता ललन पासवान व सिकंदर कुमार पिता उपेंद्र […]

अपहरण कांड का फरार अभियुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार फोटो : 11(पुलिस हिरासत में आरोपी)सिकंदरा . 11 दिसंबर 2013 को खैरा थाना क्षेत्र के रोपावेल से हुए व्यवसायी बंधु मुरली मोदी व प्रमोद मोदी के अपहरण कांड के फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी बलराम कुमार पिता ललन पासवान व सिकंदर कुमार पिता उपेंद्र पासवान को मंगलवार की रात सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अवर निरीक्षक हरिनंदन पासवान के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में दोनों अभियुक्त को लोडेंड देशी कट्टा के साथ सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर गोखुला मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने बताया कि इस कांड में पूर्व में रामरतन चौधरी,अजय यादव,प्रमोद यादव,उमेश रविदास व वशिष्ठ रविदास को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस बलराम पासवान व सिकंदर कुमार के अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर पासवान,एएसआई शैलेंद्र राय समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >