पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का औचक निरीक्षण फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : थाना में जायजा लेते एसपी प्रतिनिधि , जमालपुरमुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने सोमवार की देर रात्रि आदर्श थाना जमालपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एएसपी (अभियान) नवीन कुमार उनके साथ थे.बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ने […]

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का औचक निरीक्षण फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : थाना में जायजा लेते एसपी प्रतिनिधि , जमालपुरमुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने सोमवार की देर रात्रि आदर्श थाना जमालपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एएसपी (अभियान) नवीन कुमार उनके साथ थे.बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सतर्क रहने को कहा. इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष राजीव कुमार को रात्रि एवं दिवा गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जाये. इसके लिए नियमित वाहन चेकिंग की जाये. खास कर दोपहिया वानों पर चलने वाले ट्रिपल लोड बाइकर पर विशेष नजर रखी जाये. इस क्रम में उन्होंने स्वयं भी जमालपुर के कई विभिन्न भागों में रात्रि गश्ती की तथा थानेदार को कुछ टिप्स भी दिया. स्वयं एसपी द्वारा गश्ती करने को लेकर पुलिस बल हौसला बुलंद हुआ है. मौके पर थाना के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >