निबंधन के लिए लगा कैंप

लखीसराय : श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय लखीसराय के तत्वाधान में नया बाजार मध्य विद्यालय किऊल बस्ती के निकट एक मकान में मंगलवार को जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में निबंधन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान युवक-युवतियों से ऑन लाईन निबंधन कराया गया व […]

लखीसराय : श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय लखीसराय के तत्वाधान में नया बाजार मध्य विद्यालय किऊल बस्ती के निकट एक मकान में मंगलवार को जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में निबंधन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान युवक-युवतियों से ऑन लाईन निबंधन कराया गया व सभी का डाटा संग्रहित कर विशेष रूप से नियोजन संबंधित जानकारी दी गयी. श्री कुमार ने कहा कि जिले में नियोजन कार्य की धीमी गति देख विभाग के निर्देश पर प्रखंड व पंचायत जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा व नियोजन मेला के लाभ की जानकारी देते हुए बेरोजगार युवक-युवतियों को नियोजन विभागीय व श्रम विभाग की जानकारी दी जायेगी.

वहीं संजय कुमार ने कहा कि इ-वैन के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को ऑन लाईन निबंधन, व्यावसायिक मार्गदर्शन व जिला नियोजनालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी जिला के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत में जाकर दी जा रही है. मौके पर कई युवक-युवतियाें ने निबंधन कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >