नेता प्रतिपक्ष बनने पर प्रेम कुमार को बधाई सिकंदरा . अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गया के भाजपा विधायक डा. प्रेम कुमार के नेता प्रतिपक्ष बनने पर चंद्रवंशी समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. उक्त बातें महासभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए बताया कि डा.प्रेम कुमार के विपक्षी दल के नेता बनने से अब अतिपिछड़ों,गरीबों व दबे कुचले वर्गों की आवाज विधानसभा के पटल तक गूंजेगी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बनने पर डा. प्रेम कुमार को बधाई देते हुए उनकी नयी भूमिका के सफल निर्वहन की शुभकामना दी. वहीं महासभा के जिला संयोजक डा. आनंद कुमार,सुनील कुमार चंद्रवंशी,अशोक राम आदि ने भी प्रेम कुमार को बधाई दी है.
नेता प्रतिपक्ष बनने पर प्रेम कुमार को बधाई
नेता प्रतिपक्ष बनने पर प्रेम कुमार को बधाई सिकंदरा . अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गया के भाजपा विधायक डा. प्रेम कुमार के नेता प्रतिपक्ष बनने पर चंद्रवंशी समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. उक्त बातें महासभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने मंगलवार […]
