कम पढ़े लिखे लोग आसानी से होते है शिकार

कम पढ़े लिखे लोग आसानी से होते है शिकार सोनो . एटीएम कार्ड का पिन नंबर या कार्ड का नंबर की मांग कर फर्जी राशि निकालने वाले गिरोह के झांसे में अक्सर वैसे लोग आते है,जो कम पढ़े लिखे होते है़ ऐसे लोग गिरोह के सीधे टारगेट होते है. अपने को बैंक कर्मी बता कर […]

कम पढ़े लिखे लोग आसानी से होते है शिकार सोनो . एटीएम कार्ड का पिन नंबर या कार्ड का नंबर की मांग कर फर्जी राशि निकालने वाले गिरोह के झांसे में अक्सर वैसे लोग आते है,जो कम पढ़े लिखे होते है़ ऐसे लोग गिरोह के सीधे टारगेट होते है. अपने को बैंक कर्मी बता कर एटीएम कार्ड का नंबर आदि मांगे जाने की बढ़ती घटना को लेकर बैंक अपने ग्राहकों के मोबाइल पर मैसेज भेज कर उन्हें सतर्क करती रहती है.परंतु ये मैसेज अंग्रेजी में होने के कारण साधारण वर्ग के लोग इसे पढ़ नहीं पाते है और ऐसे कम पढ़े लिखे लोग आसानी से गिरोह के झांसे में आ जाते है़ स्थानीय बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आर के ठाकुर ने लोगों को इस बाबत बेहद सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी को भी अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर या कार्ड नंबर नहीं बताये़ बैंक कर्मियों द्वारा कभी भी ऐसे कॉल ग्राहकों को नहीं किये जाते है. लिहाजा कोई बैंक कर्मी या अधिकारी बन उक्त जानकारी मांगे तो समझना चाहिए कि यह कल फर्जी है़ ग्राहकों को अपने बैंक में मोबाइल नंबर देकर एसएमएस अलर्ट की सुविधा अवश्य प्राप्त करना चाहिए. जिससे राशि की निकासी होते ही उन्हें तुरंत मैसेज मिल जाय़ एटीएम में कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद निकलने से पूर्व लाल बटन दबा कर प्रक्रिया की समाप्ति कर लेना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >