झूला की हो रही बिक्री फोटो संख्या 21चित्र परिचय: मेले में खरीदारी करती महिलाएंलखीसराय: स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला में खरीदारों की भीड़ लगी रही. मेला में जाने वाले लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा जा रहा है. बच्चा कलाकारों के द्वारा प्रमुख गीत- संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. वहीं सोमवार को चिकित्सक डाॅ कमल नयन, डाॅ मुकेश कुमार, डाॅ कंचन, डाॅ नवाब इकबाल अख्तर आदि खरीदारी करने पहुंचे. सबों ने बताया कि मेले में साफ -सफाई का खास ख्याल रखा गया है. उचित कीमत में यहां बेहतरीन सामान मिल रहा है. खासकर मेले में जो झूले काशिदाकारी वाले हैं वह मन को भा रहा है. नये -नये डिजाइन के सामान उपलब्ध हैं. इधर मेले में दो दिनों से भीड़ उमड़ रही है. इसको लेकर सफाई की उत्तम व्यवस्था के अलावे हर आने-जाने वालों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर है. मेले में घूमने के दौरान पॉकेटमार से होशियार रहने की हिदायत दी जा रही है. वहीं पॉकेटमार पर निगाह रखने के लिए मेले में सभी जगह सीसीटीवी लगा दिया गया है. दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारफोटो संख्या : 22चित्र परिचय: प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ पंकज कुमार व अन्यलखीसराय: शनिवार को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद 33 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ मंतोष कुमार को रामगढ़ चौक थाना पुलिस जवानों ने उसके ससुराल समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत हेतनपुर धमौन गांव से गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ पंकज कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2015 शनिवार की रात करीब सात बजे रामगढ़ चौक थाना के बिहरौरा गांव में शौच करने गयी महिला के साथ गांव के ही संतोष कुमार उर्फ मंतोष कुमार ने दुष्कर्म किया था. पीडि़ता के आवेदन पर रामगढ़ चौक थाना में कांड संख्या 739/15 दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष रामगढ़ चौक पुअनि राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत हेतनपुर धमौन गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि संतोष कुमार के द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक छोड़ तीन लुटेरा फरारपुलिस गश्ती के दौरान मिली सफलताफोटो संख्या : 23चित्र परिचय: बरामद सामानलखीसराय: टाउन थाना की गश्ती पुलिस ने रविवार देर रात केएसएस कॉलेज के समीप से चितरंजन रोड पर तीन बाइक सवार युवक को रोक कर पूछताछ करनी चाही, लेकिन पुलिस को देख कर तीनों युवक छोटी दरगाह की तरफ भाग गये .पुलिस ने पीछा किया लेकिन गली का फायदा उठाते हुए तीनों फरार हो गये. आइएमसी कंपनी का एक बैग, सैमसंग का टैब व टीवीएस स्पोर्ट बाइक बीआर 8 डी 7712 को पुलिस जब्त कर थाना ले आयी. उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ पंकज कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि तीनों युवक बाइक और टैब मुंगेर के जेपी चौक निवासी तारणी सिंह के पुत्र तरुण कुमार से 28 नवंबर को ही बेगूसराय के लाखो थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक के पास छिनतई की थी. लखीसराय से गुजरने के दौरान पुलिस व टाईगर मोबाइल ने उन्हें पूछताछ के लिए रोकना चाहा,लेकिन लुटेरा फरार हो गया. मौके पर टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन मौजूद थे. टिकट चेकिंग अभियान लखीसराय: सोमवार को लखीसराय स्टेशन पर किऊल मजिस्ट्रेट व सीआइटी एसएन झा की देखरेख में विभिन्न दिशाओं से गुजरने वाली ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में कुल 35 बिना टिकट यात्रियों को विभिन्न ट्रेन से उतारा गया तथा जुर्माना की राशि वसूल की गयी. जानकारी के अनुसार, भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, गया – हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा – राजगीर पैसेंजर सहित विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को उतारा गया तथा रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जुर्माना की राशि वसूल की गयी. श्री झा ने बताया कि किऊल स्टेशन पर अभियान लगातार जारी है. विशेष अभियान के तहत लखीसराय में टिकट की जांच की गयी. युवक की मौत लखीसराय. सोमवार को लखीसराय प्लेटफार्म नंबर दो के आउटर सिग्नल के समीप इंटरसिटी एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया. इस दौरान 20 मिनट तक परिचालन बाधित रहा. यात्रियों ने बताया कि युवक गेट के पास बैठ कर यात्रा कर रहा था. अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में किऊल रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया. वाहन चेकिंग अभियानलखीसराय: सोमवार को कवैया थाना के सामने पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान चलाया. कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कुल 17 वाहनों को जब्त किया गया. कागजात की जांच की गयी. कवैया थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें वाहनों की कागजात की जांच की गयी. ड्रेसर नहीं रहने के कारण मरीजों के परिजनों ने किया हंगामाफोटो संख्या : 24चित्र परिचय: सदर अस्पताल में लगी लंबी लाईनलखीसराय: सोमवार को सदर अस्पताल में ड्रेसर नहीं रहने व इलाज में देरी को लेकर मरीजों ने हंगामा किया. मरीज रामजीत कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये हैं] लेकिन चिकित्सक या पट्टी बदलने वाला कर्मी नहीं है. इमरजेंसी वार्ड में दो महिला बैठी थी, जो कह रही थी रूम में बैठे रहो. पुरुष ड्रेसर नहीं रहने के कारण इन लोगों की मनमानी चलती है. मरीजों को काफी परेशानी हो रही हैं. इधर अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ड्रेसर का कार्य कर रहे गोपाल कुमार, निरंजन कुमार व देवेन्द्र कुमार के काम करने पर सिविल सर्जन ने रोक लगा दी है. इस कारण कर्मियों का अभाव रहता है. इमरजेंसी में घायल मरीज पहुंचते हैं, तो संभालने के लिए पुरुष ड्रेसर की ज्यादा आवश्यकता होती है. महिला नर्स के सामने परिजन हंगामा करते हैं. वो आगे आने से कतराती हैं. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा मरीजों के द्वारा हंगामा नहीं किया गया. जल्दबाजी में पट्टी बदलने को क जा रहा था. इस कारण मरीज ने हल्ला किया, जिसे समझा कर काम किया गया. वहीं ड्रेसर के मामले में कहा कि उनके कार्य में रोक लगाने से परेशानी हो रही हैं. विभागीय आदेश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
झूला की हो रही बक्रिी
झूला की हो रही बिक्री फोटो संख्या 21चित्र परिचय: मेले में खरीदारी करती महिलाएंलखीसराय: स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला में खरीदारों की भीड़ लगी रही. मेला में जाने वाले लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा जा रहा है. बच्चा कलाकारों के द्वारा प्रमुख […]
