एक्सिस बैंक ने दिया 20,40,000 रुपया लोन

एक्सिस बैंक ने दिया 20,40,000 रुपया लोन फोटो संख्या : 28चित्र परिचय: कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम गोपाल मीणालखीसराय: एक्सिस बैंक के लखीसराय शाखा द्वारा फाइनेंस की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गोपाल मीना ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम में बैंक के वरीय प्रबंधक शिव प्रकाश, उप प्रबंधक मिथलेश कुमार चौबे, जिलाधिकारी गोपाल […]

एक्सिस बैंक ने दिया 20,40,000 रुपया लोन फोटो संख्या : 28चित्र परिचय: कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम गोपाल मीणालखीसराय: एक्सिस बैंक के लखीसराय शाखा द्वारा फाइनेंस की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गोपाल मीना ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम में बैंक के वरीय प्रबंधक शिव प्रकाश, उप प्रबंधक मिथलेश कुमार चौबे, जिलाधिकारी गोपाल मीना ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच पासबुक का वितरण किया. उपप्रबंधक ने कहा कि कुल 120 लाभुकों के बीच करीब 20,40,000 रुपये का बंटवारा किया गया. पांच लोगों का एक ग्रुप बना कर यह लोन जीएलजी के तहत दिया गया. पांच लोगों या तीन लोगों के एक ग्रुप को 90 हजार रुपये दिया गया. उन्होंने कहा कि बैंक का मकसद जिले के अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना व स्वरोजगार के लिए लोन देना है. वहीं लाभुकों से डीएम गोपाल मीना ने राशि से संबंधित जानकारी ली. इसमें ग्राहकों ने गाय खरीद कर व्यापार करने की जिज्ञासा बतायी. मौके पर माइक्रो फाइनेंस के सहायक प्रबंधक आशुतोष कुमार, राज कुमार राजन, मनीष कुमार, नंदन व अवनिश कुमार उपस्थित थे. बधाई दीलखीसराय. वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक सोमवार को नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण संघ के मुन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश की जीत के उपलक्ष्य में संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी. बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक आयोग गठित करने की मांग राज्य सरकार से की गयी . कहा गया कि माता-पिता भरण पोषण अधिकरण समिति बनाने का निर्देश हर जिला को दिया गया था, दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कमेटी का गठन लखीसराय में नहीं हो पाया. इस ओर ध्यान देने की मांग की गयी. नया बाजार महावीर घाट में वरिष्ठ नागरिक व नि:शक्त लोगों के लिए कल्याण आश्रम बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला संयोजक हरिलाल वर्मा, संयोजक बालदेव प्रसाद, सह संयोजक कैलाश पंडित, कोषाध्यक्ष शिवन प्रसाद, गीता प्रसाद, मांझी साव, नरेश शर्मा, विश्वनाथ लहेरी, नंदलाल मंडल, शंकर साव, रघुनंदन मंडल, मुद्रिंका साहू, मिलन मिस्त्री , गोड्डी शर्मा , सत्यार्थ प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे .जिला क्रिकेट संघ की बैठक लखीसराय. सोमवार को स्थानीय सिन्हा पॉली क्लिनिक के प्रांगण में जिला क्रिकेट संघ की बैठक डाॅ प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि हर हाल में लखीसराय क्रिकेट संघ को सक्रिय कर इसे प्रदेश के फलक पर लाने का कार्य किया जायेगा तथा जिले के क्रिकेट खिलाडि़यों को हर अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण व शहरी अंचल के प्रतिभावान क्रिकेटरों का चयन कर उसे आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाये. जिला क्रिकेट संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार दिसंबर माह में लीग मैच कराया जाये. बड़हिया निवासी कृष्ण मोहन सिंह एवं गंगा सराय के राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण व प्रखंड स्तर पर पारदर्शिता के साथ क्रिकेटरों का चयन किया जाये. इसके अलावा राधेश्याम ने कहा कि इस कार्यक्रम को अभियान की तरह लेकर माहवार बैठक आयोजित करना आवश्यक है. प्रेमचंद कुमार ने कहा कि क्रिकेट के वर्तमान नियमानुसार ग्रामीण व शहरी खिलाडि़यों का निबंधन कराया जाये. वहीं शशि बाला भदानी एवं राजेश कुमार ने जिला क्रिकेट संघ के पूर्ण गठन का प्रस्ताव रखा. उक्त जानकारी संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने दी.उचित देख रेख के अभाव में बरबाद हो रहे जब्त वाहनफोटो-25चित्र परिचय: थाना में पड़ा वाहन फोटो- 26चित्र परिचय: खुले आसमान के नीचे सड़ते वाहन सूर्यगढ़ा: सूर्यगढ़ा थाना परिसर में उचित रख रखाव के अभाव तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी के संज्ञान नहीं लेने के कारण विभिन्न कारणों से जब्त लाखों रुपये मूल्य के बाहन बरबाद हो रहे हैं. थाना परिसर में लगभग एक दर्जन चार पहिया वाहन तथा एक दर्जन दो पहिया वाहन पुलिस के द्वारा जब्त कर रखा गया है, लेकिन इसके रख रखाव के लिए शेड का निर्माण नहीं कराया गया है और न ही जब्त वाहनों की नीलामी की कोई पहल की जा रही है. इस कारण वर्षो से धूप व बारिश के बीच लाखों रुपये के वाहन बरबाद हो रहे हैं. विदित हो कि क्षेत्र में हुई घटना-दुर्घटना के बाद वाहनों को जब्त कर वर्षों से थाना में रखा जा रहा है. कई वाहनों से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है. कुछ मामले का निबटारा हो गया, लेकिन अब तक इन वाहनों के सदुपयोग या फिर नीलामी की कोई पहल नहीं की गयी. अगर समय रहते जब्त वाहनों की नीलामी की जाती तो सरकार को जहां एक ओर राजस्व की प्राप्ति होती, वहीं दूसरी ओर वाहनों का सदुपयोग भी होता. सूर्यगढ़ा थाना की तरह ही पुलिस अंचल क्षेत्र के मेदनीचौकी, पीरी बाजार, कजरा थाना, माणिकपुर ओपी में कई वाहन जंग खा रहे हैं. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों की नीलामी के लिए जिला स्तर से आदेश निर्गत किया जाता है. आदेश प्राप्त होने पर नीलामी की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >