निधन पर निकाला कैंडिल मार्च

निधन पर निकाला कैंडिल मार्च फोटो : 14(कैंडिल मार्च में भाग लेते एनएसयूआई कार्यकर्ता)जमुई . जम्मु-कश्मीर में आतंकी हमले में भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल महादीक के मारे जाने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देर संध्या पूरे नगर क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष गोलू सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च […]

निधन पर निकाला कैंडिल मार्च फोटो : 14(कैंडिल मार्च में भाग लेते एनएसयूआई कार्यकर्ता)जमुई . जम्मु-कश्मीर में आतंकी हमले में भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल महादीक के मारे जाने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देर संध्या पूरे नगर क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष गोलू सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला. मार्च स्थानीय कचहरी चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए गांधी पुस्तकालय के समीप पहुंच कर समाप्त हो गयी. मौके पर उपस्थित संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विकास का झूठा ढ़ोल पीटने का काम कर रही है. जबकि सच्चाई यह है कि महंगाई और बेरोजगारी से पूरे देश के लोग परेशान है. सीमा पर तैनात सेना के जवान और अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है. कभी पाकिस्तान तो कभी चीन हमारी सीमा में प्रवेश करके सेना के जवानों और अधिकारियों को मौत के घाट उतार देता है. ऐसे में इस सरकार को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की चुनाव में जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस अवसर पर चिक्कू सिंह,राजा सिंह,लक्की कुमार,सुभम कुमार,प्रिंस कुमार,वरूण दूबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >