ममता कार्यकताओं को दिया प्रशक्षिण प्रारंभ

ममता कार्यकताओं को दिया प्रशिक्षण प्रारंभ फोटो : 5(ममता कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक)जमुई जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से स्वास्थ्य समिति के सभागार में सोमवार को ममता कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन […]

ममता कार्यकताओं को दिया प्रशिक्षण प्रारंभ फोटो : 5(ममता कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक)जमुई जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से स्वास्थ्य समिति के सभागार में सोमवार को ममता कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन जमुई,लक्ष्मीपुर व अलीगंज प्रखंड के ममता कार्यकर्ताओं को प्रसव के पूर्व और प्रसव के पश्चात प्रसूति महिला की देखभाल बेहतर तरीके से करने और बच्चे के जन्म के आधा घंटा के बाद स्तनपान कराने का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही छह माह तक बच्चों को मां के दूध के अलावे कोई बाहरी आहार नहीं देने और जन्म के बाद बच्चे को तुरंत स्नान नहीं कराने और सरसों तेल नहीं लगाने,बच्चे का वजन ढ़ाई किलो से कम होने पर एनबीसीसी में भर्ती करा कर आवश्यक इलाज उपलब्ध कराने और बच्चों में अंतर रखने के लिए महिला को कॉपर-टी लगवाने के लिए प्रेरित करने की भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर डाॅ कविता सिंह, मो तौसिफ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >