तीन दिन बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

तीन दिन बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस सिकंदरा : भगवान महावीर की दुर्लभ प्रतिमा की चोरी होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है. जिसके कारण पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. सोमवार को एसडीपीओ नेसार अहमद शाह […]

तीन दिन बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

सिकंदरा : भगवान महावीर की दुर्लभ प्रतिमा की चोरी होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है. जिसके कारण पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. सोमवार को एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने लछुआड़ से जन्म स्थान तक यात्रियों को लेकर जाने वाले वाहन चालकों को सिकंदरा थाना में बुला कर पूछताछ की.

गौरतलब है कि पटना से आये प्रशिक्षित कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद मंदिर परिसर के दक्षिण दरवाजे को पार करते हुए कुंडघाट की ओर जाने वाले कच्ची सड़क तक बहुत तेजी से दौड़ते हुए पहुंचा. प्रशिक्षित कुत्ते के द्वारा दिये गये संकेतों के अनुसार महावीर की प्रतिमा को कुंडघाट के रास्ते ही जंगल से निकाल कर लछुआड़ की ओर लाया गया है.

पुलिस इसी अनुमान के आधार पर जैन यात्रियों को लेकर पहाड़ पर चढ़ने वाले बोलेरो चालकों व मालिक से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने को प्रयास कर रही है. सोमवार को सिकंदरा थाना में पहाड़ पर चढ़ने वाले दर्जनों वाहन चालकों व उसके मालिकों को बुलाया गया. जहां एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने उनलोगों से पूछताछ की.

वहीं बीतते समय के साथ ही जैन समुदाय के लोगों की व्याकुलता भी बढ़ती जा रही है. इधर भगवान महावीर की अति प्राचीन प्रतिमा के चोरी होने का साईड इफेक्ट भी दिखने लगा है. पहले जैन यात्रियों से छिनतई और भगवान महावीर की दुर्लभ प्रतिमा की चोरी के बाद लछुआड़ आने वाले जैन यात्रियों में काफी कमी आ गयी है.

इस संबंध में जैन श्वेतांबर सोसाइटी लछुआड़ के प्रबंधक महेश्वर मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा चोरी की घटना के बाद लछुआड़ आने वाले अधिकांश यात्री यहीं से वापस लौट जा रहे है और पहाड़ पार कर जन्म स्थान जाने वाले यात्रियों में भारी कमी आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >