शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त चकाई. चितरडीह जंगल से बरामद अधजले शव कोे पुलिस ने बरामद कर गुरुवार को पोर्स्टमाटम हेतु जमुई भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को चाकू से गोद कर फिर अपराधियों ने उसे तेल डाल कर जला दिया […]

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त चकाई. चितरडीह जंगल से बरामद अधजले शव कोे पुलिस ने बरामद कर गुरुवार को पोर्स्टमाटम हेतु जमुई भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को चाकू से गोद कर फिर अपराधियों ने उसे तेल डाल कर जला दिया है. शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है. घटना के कारणों की तहकीकात पुलिस कर रही है. मृत युवक नीली जिंस काला जूता पहने हुए है. जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जाती है. उक्त घटना से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >