कौमी एकता दिवस मनाया गया

कौमी एकता दिवस मनाया गया जमुई. नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में स्थानीय कचहरी चौक के समीप कार्यालय परिसर में कौमी एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के सचिव वासुदेव केसरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते […]

कौमी एकता दिवस मनाया गया जमुई. नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में स्थानीय कचहरी चौक के समीप कार्यालय परिसर में कौमी एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के सचिव वासुदेव केसरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री केसरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है सभी जाति व धर्म के लोगों के बीच एकता की भावना विकसित करना. हमलोगों को समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए और सबकुछ से उपर उठकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहयोग करना चाहिए. इस दौरान सभी प्रखंडों में कौमी एकता सप्ताह के तहत पेंटिंग,क्वीज,संगीत,निबंध,भाषण आदि आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मो यूसूफ अंसारी, प्रीतम सिंह, सन्नी कुमार, अनुराग कुमार, प्रिंस कुमार, कोमल कुमारी, कुंदन मिश्रा, अमरनाथ कुमार, धर्मलाल यादव, समता कुमारी,नीरज कुमार साह,ऋचा प्रिया आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >