गौशाला मेला का शुभारंभ आज से

गौशाला मेला का शुभारंभ आज से जमुई. नगर के पुरानी बाजार स्थित श्रीराम कृष्ण गौशाला में 19 नवंबर से गौशाला मेला का शुभारंभ किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी गौशाला समिति के सचिव राजीव रंजन भालोटिया ने बताया कि मेला के प्रथम दिन भगवान कृष्ण और राधा की पूजा अर्चना की जायेगी और संध्या से […]

गौशाला मेला का शुभारंभ आज से जमुई. नगर के पुरानी बाजार स्थित श्रीराम कृष्ण गौशाला में 19 नवंबर से गौशाला मेला का शुभारंभ किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी गौशाला समिति के सचिव राजीव रंजन भालोटिया ने बताया कि मेला के प्रथम दिन भगवान कृष्ण और राधा की पूजा अर्चना की जायेगी और संध्या से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मेला का आयोजन 21 नवंबर तक किया जायेगा. इस दौरान कुश्ती और कुमारी कन्या भोज का भी आयोजन होगा. मेला में आने वाले लोगों के मनोरंजन हेतु तारामांची, कठघोड़वा आदि की व्यवस्था की गयी और चाट पकौड़े की दुकान भी लगायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >