गिद्धौर : प्रखंड के कुंधुर पंचायत के नयागांव निवासी समाजसेवी सह लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया. इस मौके पर पंचायत के कुल दो सौ पचास छठ व्रतियों के बीच नारियल,अरवा चावल सहित साड़ी व धोती वितरण किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा महापर्व के अवसर पर ऐसा पुनीत कार्य को कर सुकून महसूस कर रहा हूं.
समाज के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार मेरा निरंतर जारी रहेगा़ इस मौके पर गौरव सिंह, काजल कुमार काजू सहित कई ग्रामीण व छठ व्रती पुरुष व महिला मौजूद थीं. इधर गिद्धौर के पतसंडा पंचायत में भी समाजसेवी ललन शर्मा द्वारा भी छठ पूजा के अवसर पर फल सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया.
