फलों की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

फलों की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ सोनो : छठ पूजा को लेकर फलों की खरीददारी सोमवार से शुरू हो गयी़ स्थानीय बाजार में फल की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ माना जा रहा है कि मंगलवार को भी दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग फलों की खरीददारी करेंगे़ फलों […]

फलों की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

सोनो : छठ पूजा को लेकर फलों की खरीददारी सोमवार से शुरू हो गयी़ स्थानीय बाजार में फल की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ माना जा रहा है कि मंगलवार को भी दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग फलों की खरीददारी करेंगे़ फलों के स्थायी दुकान के अलावे काफी संख्या में अस्थायी दुकाने सुबह ही फलों से सज गया.

सोमवार को छठ पर्व के मुख्य फल यहां सेब 60 से 70 रुपये, संतरा 40 से 50 रुपये प्रति किलो,केला 30 से 40 रुपये प्रति दर्जन ,पानीफल सिंघाड़ा 30 से 35 रुपय प्रति किलों की दर से बिका़ सोमवार को अधिकांश ग्राहक दूरस्थ गांव से पहुंचे़ खरीदारों में महिलाएं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >