श्रम दान कर लोगों ने की घाट की सफाई

श्रम दान कर लोगों ने की घाट की सफाई फोटो : 6(साफ सफाई करते वार्ड नंबर 25 के लोग)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र स्थित गरसंडा घाट पर वार्ड नंबर 25 के लोगों ने श्रम दान कर नगर पार्षद वीणा देवी और समाजसेवी महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में साफ सफाई की. इस बाबत जानकारी देते हुए […]

श्रम दान कर लोगों ने की घाट की सफाई फोटो : 6(साफ सफाई करते वार्ड नंबर 25 के लोग)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र स्थित गरसंडा घाट पर वार्ड नंबर 25 के लोगों ने श्रम दान कर नगर पार्षद वीणा देवी और समाजसेवी महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में साफ सफाई की. इस बाबत जानकारी देते हुए समाजसेवी महेंद्र चौधरी ने बताया कि हमलोगों ने घाट की साफ सफाई के लिए कई बार नगर परिषद से संपर्क किया. लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर श्रम दान कर साफ सफाई प्रारंभ कर दी. उन्होंने बताया कि हमलोग अपने खर्च पर जेसीबी मशीन से भी घाट की साफ सफाई करा रहे है. वहीं गोपी लहेरी,क्रांति चौधरी,शशि कुमार,विनोद कुमार,राजेंद्र गोप आदि ने बताया कि हमलोग अपने स्तर से दिन रात एक करके साफ सफाई में लगे हुए है. ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >