बैठक में गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय फोटो : 5(नव मनोनीत सदस्यों को परिचय पत्र देते मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह व अन्य)प्रतिनिधि, जमुई भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को कृष्णपट्टी स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंभुनाथ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पेरिस में आत्मघाती हमले में मारे गये लोगों की याद में शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जिले के सभी प्रखंडों तथा झाझा व जमुई नगर में एसोसिएशन की इकाई गठित कर गांव-गांव तक संगठन का विस्तार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हमारे जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मानवाधिकार उत्पीड़न की घटनाएं अक्सर लोगों के साथ घटती रहती है. इसलिए प्रखंडबार लोगों की मानवाधिकार उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब संगठन की ओर से उचित पहल की जायेगी. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रत्येक माह संगठन के सदस्यों की बैठक की जायेगी और मानवाधिकार से जुड़ी समस्याओं का शिविर लगा कर निबटारा किया जायेगा. अंत में नव मनोनीत सदस्यों के बीच परिचय पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर विपुल कुमार सिंह, दिवाकर राम, प्रो राजेंद्र प्रसाद साह, पवन कुमार, बिंदेश्वरी राम, मो हकीम, सिंटू साह, सुधांशु शेखर घोष, सूर्यकांत कुमार, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद थे.
बैठक में गांव-गांव तक संगठन वस्तिार का लिया गया नर्णिय
बैठक में गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय फोटो : 5(नव मनोनीत सदस्यों को परिचय पत्र देते मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह व अन्य)प्रतिनिधि, जमुई भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को कृष्णपट्टी स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंभुनाथ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पेरिस में आत्मघाती हमले […]
