लखीसराय: शनिवार को डीएम गोपाल मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में दुर्गा पूजा के दौरान पतनेर गांव में आपसी विवाद में दलित अशोक मांझी के हत्या को लेकर उसकी विधवा गौरी देवी को भरण पोषण के लिए अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण व अत्याचार निवारण अधीन के तहत 5लाख 62 हजार रुपये का बैंक पासबुक दिया गया.
डीएम श्री मीणा ने कहा कि अभी मृतक के परिजनों को 75 प्रतिशत राशि दी गई है शेष 25 प्रतिशत राशि अपराधी के द्वारा की गई हत्या कोर्ट के द्वारा साबित होने पर एक लाख 87 जार 5 सौ रुपये और राशि बैंक पासबुक के द्वारा दिया जायेगा.पासबुक वितरण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी राम इकबाल राम , डीडीसी रमेश कुमार, एसडीओ अंजनी कुमार मौजूद थे. ज्ञात हो कि मसोमात गौरी देवी को सरकार के द्वारा सहायता राशि एवं नौकरी दिये जाने की मांग क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, नप उपाध्यक्ष अरबिंद पासवान, लोजपा जिलाध्यक्ष जॉन मिल्टन पासवान,
हम नेता युगल किशोर मांझी ने जिलाधिकारी से मांग की थी.छठ पर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकरी ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक फोटो 10चित्र परिचय: पदाधिकारी के साथ बैठक करते डीएम गोपाल मीणालखीसराय: शनिवार को समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में छठ पूजा की सफलता को लेकर जिले के सभी पदाधिकारीयों के साथ जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने बैठक कर छठ पर्व के लिए तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से छठ घाट पर साफ -सफाई के अलावे बिजली,
छठ वर्तियों के सुविधा के लिए व्यवस्था. महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए एक पंडाल का घेरा आदि की जानकारी ली. बैठक में डीएम श्री मीणा ने कहा कि पोखर में आने वाले छठ वर्तियों की सुविधा के लिए क्या व्यवस्था की गयी है. पोखर के आस पास गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए सभी पोखरों एवं छठ घाटों पर बांस से बैरेकेटिंग कराने का निर्देश दिया. मौके पर डी डी सी रमेश कुमार, एस डीओ अंजनी कुमार,
पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद,बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार, सिटी मैनेजर , बीडीओ मंजूल मनोहर मधूप, सीओ अनिल कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक उपरांत डीएम ने डीडीसी, एसडीओ के साथ अष्टघट्टी तालाब , संसार पोखर तालाब आदि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि पानी की सफाई कर पोखर में लगे जलकुंभी को हटाने एवं एक नाव की व्यवस्था रखें ताकि आपात काल में किसी भी समस्या से निबटने को तैयार रहे.
छठ व्रत में किया सामग्री का वितरण फोटो 13चित्र परिचय: छठ वर्तियों के बीच सामग्री का वितरण करते संघ के सदस्यलखीसराय: शनिवार को स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल फेयर ऐसोशियेसन जिला इकाई लखीसराय के बैनर तले छठ पूजा के शुभ अवसर पर एक सौ छठ व्रती के बीच पूजन सामाग्री का वितरण संघ के जिला प्रभारी राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार आर्य, सचिव रंजन कुमार,
कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार निराला, समिति के अध्यक्ष बैंजामीन जयपाल के द्वारा किया गया. जिसमेंसूप, नारियल, अगरबत्ती, पुरिया के अलावे नगद 21 रूपये सभी व्रती के बीच वितरण किया गया. इस दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि संघ के बैनर तले समाज के जरूरत मंद परिवार के छठ वर्तियों के बीच सामाग्री का वितरण कर समाजिक कार्य करने का बीडा उठाया. बच्चों के शिक्षा के साथ -साथ समाज कल्याण भी संघ का मुख्य उद्वेश्य रखा गया हैं .
संघ के द्वारा सभी प्रकार के समाजिक कार्य में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं.संघ के ओर से छठ पर्व में अपने आस पास के सभी गली की साफ-सफाई विद्यालय की ओर से किया जायेगा ताकि छठ वर्तियों को स्वच्द वातावरण में आने व जाने में परेशानी न हो. मौके पर उप सचिव अनिल कुमार शर्मा, सूचना मंत्री दिलीप कुमार, अप सूचना मंत्री अनय कुमार, जिला सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार, प्रवक्ता मदन कुमार, सर्व कल्याण समिति के जिला संयोजक प्रमोद कुमार वर्मा सहित शहर के समाज सेवी लोग मौजूद थे.
