भीड़ के कारण रेल यात्रियों को आवाजाही में हो रही परेशानी फोटो : 10 (ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर खड़े यात्री)बरहट . दानापुर मंडल अंतर्गत जमुई स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर शनिवार को यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. भीड़ के कारण लोगों को छठ महापर्व के अवसर पर एक जगह से दूसरे जगह जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रेल यात्री दीपक कुमार मुर्मू ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ रहने के कारण हमलोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है. आरक्षण टिकट लेने से भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. सामान्य व आरक्षित सभी कोच में छठ पर्व में अपने-अपने घर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है. रेल यात्री शोभा देवी, रमेश कुमार, अजय कुमार आदि ने बताया कि पर्याप्त संख्या में रेलवे द्वारा ट्रेनों की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण हमलोगों को अपने घर आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है. स्टेशन पर भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. भीड़ के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाना दुरूह हो गया है.
भीड़ के कारण रेल यात्रियों को आवाजाही में हो रही परेशानी
भीड़ के कारण रेल यात्रियों को आवाजाही में हो रही परेशानी फोटो : 10 (ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर खड़े यात्री)बरहट . दानापुर मंडल अंतर्गत जमुई स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर शनिवार को यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. भीड़ के कारण लोगों को छठ महापर्व के अवसर पर एक जगह से दूसरे जगह […]
