पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण

पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण फोटो : 8(घाट का निरीक्षण करते एडीएम चौधरी अनंत नारायण,एसडीओ विजय कुमार व अन्य) जमुई . एसडीएम चौधरी अनंत नारायण व अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीएम श्री नारायण ने छठ घाट के बेहतर […]

पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण फोटो : 8(घाट का निरीक्षण करते एडीएम चौधरी अनंत नारायण,एसडीओ विजय कुमार व अन्य) जमुई . एसडीएम चौधरी अनंत नारायण व अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीएम श्री नारायण ने छठ घाट के बेहतर तरीके से साफ सफाई कराने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार को दिया. उन्होंने घाट की मरम्मति कराने और घाट तक जाने वाले सभी मार्ग में मिट्टी डालने और साफ सफाई करने को भी कहा. इस दौरान उन्होंने सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों से घाट पर माईिकंग व प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने तथा साफ सफाई में सहयोग करने का अपील किया. एडीएम श्री नारायण गरही सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को अविलंब नदी में पानी छोड़ने का निर्देश दिया,ताकि छठ व्रतियों को सुविधा हो सके. मौके पर समाजसेवी अमर भगत समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >