हथियार के साथ एक गिरफ्तार

हथियार के साथ एक गिरफ्तार खैरा . थाना क्षेत्र के गरही पंचायत के देवलाटांड गांव से पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान देवलाटांड निवासी मो. रहीम के रूप में किया गया. थाना प्रभारी रामनाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि देवलाटांड गांव में कुछ अपराधी किसी योजना […]

हथियार के साथ एक गिरफ्तार खैरा . थाना क्षेत्र के गरही पंचायत के देवलाटांड गांव से पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान देवलाटांड निवासी मो. रहीम के रूप में किया गया. थाना प्रभारी रामनाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि देवलाटांड गांव में कुछ अपराधी किसी योजना को अंजाम देने की योजना बना रही है. मोबाईल लोकेशन के आधार पर गरही सीआरपीएफ एसटीएफ के जवानों द्वारा शुक्रवार की देर रात्रि देवलाटांड गांव को चारों ओर नाकेबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रहीम मियां को एक मास्केट,तीन जिंदा कारतूस,एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है.रहीम मियां के पुत्र फहीम मियां व कई अन्य अपराधी पुलिस की भनक पाकर फरार हो गया. जिसका छानबीन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >