कुआं में डूब कर बच्ची की मौत सिमुलतला . थाना क्षेत्र के नागवे गांव में शनिवार की सुबह कुआं पर पानी लेने गयी एक बच्ची की मौत पानी में डुबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाढ़ी निवासी परमानंद यादव की 9 वर्षीय बच्ची अंजू कुमारी लगभग 8 दिन पूर्व सिमुलतला थाना अंतर्गत नागवे गांव अपने फूफा निर्मल यादव के घर आयी थी. शनिवार की सुबह कुआं में पानी भरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और कुआं में गिर गयी. ग्रामीणों ने जब तक बच्ची को बाहर निकाला उसकी सांसे रूक चुकी थी. घटना को लेकर लोगों में शोक व्याप्त है .
कुआं में डूब कर बच्ची की मौत
कुआं में डूब कर बच्ची की मौत सिमुलतला . थाना क्षेत्र के नागवे गांव में शनिवार की सुबह कुआं पर पानी लेने गयी एक बच्ची की मौत पानी में डुबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाढ़ी निवासी परमानंद यादव की 9 वर्षीय बच्ची अंजू कुमारी लगभग 8 दिन पूर्व सिमुलतला […]
