जयंती पर याद किये गये दग्विजिय

जयंती पर याद किये गये दिग्विजय फोटो 5(दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रबुद्घजन) गिद्धौर. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अपने माटी के लाल को उनके 60 वीं जयंती के अवसर पर याद कर नमन किया. इस लेकर शनिवार सुबह क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्धजन नयागांव के नागी नकटी कटहरा नदी तट […]

जयंती पर याद किये गये दिग्विजय फोटो 5(दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रबुद्घजन) गिद्धौर. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अपने माटी के लाल को उनके 60 वीं जयंती के अवसर पर याद कर नमन किया. इस लेकर शनिवार सुबह क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्धजन नयागांव के नागी नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर पहुंच कर दिवंगत नेता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर विद्वान पंडित मदन मोहन पांडेय द्वारा गीता व कीर्तन भजन कार्यक्रम भी किया गया़ पाठ किया गया़ समाधिस्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री स्व. सिंह के अग्रज दिनेश सिंह, समाजसेवी अभय कुमार सिंह, साहित्कार गिरीश चन्द्र वर्मा, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, ठाकुर नवीन सिंह,लोजपा प्रदेश युवा महासचिव राष्ट्रदीप सिंह, गौरव सिंह, युवा समाजसेवी राकेश सिंह, सुधांशू शेखर सिंह उर्फ बंदी सिंह,बिनोद कुमार सिंह उर्फ पन्ना जी,रामाश्रय पांडेय,भोला पांडेय, सुभाष रविदास, पिंटू ठाकुर, सिबन पासवान, नंदू तांती,राज सिंह,काजल कुमार काजू ने अपने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ दादा को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने बातों को रखा. वक्ताओं ने कहा की स्व़ दादा वर्ष 1990 में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी़ बहुत ही कम समय में एक कुशल सांसद के रूप में अपनी पहचान पूरे देश से विदेश तक बना लिया था.उनका संसदीय लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास था. वे सदैव लोक तांत्रिक मूल्यों का समर्थन करते थे़ उन्होंने विपरित परिस्थिति में भी अपने सिद्धातों से कभी समझौता नहीं किया़ सदैव क्षेत्र की समस्या व समाज के निचले पायदान पर बसर कर रहे लोगों के उत्थान के संकल्पित रहे थे.असमय अपने क्षेत्र के नेता के काल कलवित होने का गम वक्ताओं में साफ झलक दिख रहा था. इस दौरान आयोजन समिति की ओर से ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >