डीसपी ने लिया स्टेशन का जायजा

डीसपी ने लिया स्टेशन का जायजा झाझा. त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के सुरक्षार्थ बीते शुक्रवार की संध्या किऊल रेल डीएसपीअरुण कुमार द्विवेदी ने झाझा स्थित सभी रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण किया़ इस दौरान सभी प्लेटफार्म पर आने जाने वाले रेलगाडि़यों में सफर कर रहे यात्रियों का भी जायजा लिया. मौके पर डीएसपी श्री द्विवेदी […]

डीसपी ने लिया स्टेशन का जायजा झाझा. त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के सुरक्षार्थ बीते शुक्रवार की संध्या किऊल रेल डीएसपीअरुण कुमार द्विवेदी ने झाझा स्थित सभी रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण किया़ इस दौरान सभी प्लेटफार्म पर आने जाने वाले रेलगाडि़यों में सफर कर रहे यात्रियों का भी जायजा लिया. मौके पर डीएसपी श्री द्विवेदी ने बताया कि त्यौहार के मौसम में नाशाखुरनी गिरोह व रेल उच्चकों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है़ यात्री सकुशल यात्रा करें इसी को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जांच-पड़ताल किया जा रहा है. इस तरह का कार्यक्रम चलाया गया है़ मौके पर अधिकारियों ने अपने कनीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्टेशन पर अवांछित तवों का जमावड़ा रहने के कारण अपराध होने का खतरा बढ़ जाता है. स्टेशन पर अवांछित तत्वों का जमाबड़ा न रहे इस पर विशेष चौकसी रखें. साथ ही बताया कि इसे लेकर वरीय पुलिस अधिकारी भी चौकस हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >