घात लगाये अपराधी ने किया व्यवसायी से लूटपाट

घात लगाये अपराधी ने किया व्यवसायी से लूटपाट गिद्धौर(जमुई) : पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने शुक्रवार संध्या कोल्हुआ गांव के समीप हथियार का भय दिखा कर सुनील कुमार नामक व्यवसायी से लूटपाट किया. पीडि़त जूता-चप्पल व्यवसायी सुनील कुमार ने बताया कि गिद्धौर बाजार से तगादा कर अपने हीरो-होंडा मोटरसाइकिल से वापस जमुई लौट रहा […]

घात लगाये अपराधी ने किया व्यवसायी से लूटपाट गिद्धौर(जमुई) : पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने शुक्रवार संध्या कोल्हुआ गांव के समीप हथियार का भय दिखा कर सुनील कुमार नामक व्यवसायी से लूटपाट किया. पीडि़त जूता-चप्पल व्यवसायी सुनील कुमार ने बताया कि गिद्धौर बाजार से तगादा कर अपने हीरो-होंडा मोटरसाइकिल से वापस जमुई लौट रहा था. तभी गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के समीप पहंुचते ही होते वहां पहले से रहे अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर जबरन रोक कर मोटरसाईिकल समेत दस हजार नगद राशि लूट लिया. पीडि़त ने बताया कि तीन की संख्या में रहे सड़क लुटेरा घटना के उपरांत काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाईिकल पर सवार होकर आराम से चलते बना. पीडि़त द्वारा घटना की सूचना गिद्घौर थाना में दिया गया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसअपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >