सोनो : बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान चकाई विधानसभा क्षेत्र में 7379 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया़ आश्चर्य इस बात का है कि सोनो व चकाई दोनों प्रखंड के कुल 297 मतदान केंद्रो में महज एक केंद्र सोनो का बूथ संख्या 129 था जहां एक भी वोट नोटा में नही पड़ा.
चकाई प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 234 में सर्वाधिक 80 वोट नोटा में पड़े जबकि सोनो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 121 पर महज 2 वोट नोटा में डाले गए़ अगर प्रतिशत की बात करें तो डाले गए कुल वोट का लगभग 5 प्रतिशत वोट नोटा में चले गए यानि लगभग 5 प्रतिशत मतदाताओ ने 14 प्रत्याशियों में से किसी को पसंद नही किया़ लोगो का मानना है.
नोट में पड़े वोटो में अधिकांश वोट मतदाताओ के वोटिंग प्रक्रिया के बारे में कम जानकारी के कारण भूलवश ही पड़े है़ नोटा में प्राप्त मत पर गौर करें तो 52 ऐसे मतदान केंद्र है .जहां 40 या इससे अधिक वोट नोटा में डाले गए़ हालांकि पोस्टल बैलेट के 299 वोट में एक भी वोट नोटा का नही था़
